पलामू में वज्रपात से दो सात की मौत, पांच गंभीर

Last Updated 18 Sep 2019 01:42:41 PM IST

झारखंड के पलामू जिले में कल देर शाम हुयी बारिश के दौरान वज्रपात से दो किशोरी समेत सात लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य झुलस गयें।


पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के झरगढ़ा गांव में वज्रपात से लल्लू साव की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि सुरेन्द्र यादव उर्फ रट्टू झुलस गया।

सुरेन्द्र को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, नौडीहा बाजार थाना क्षेा में वज्रपात से कौलेर यादव की मौके पर मौत हो गयी जबकि इसी थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के सतबरवा निवासी शोभी यादव का 56 वर्षीय पुत्र कौलेर यादव और राजेन्द्र यादव की 12 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी की वज्रपात से मौके पर मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गये।

घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि जिले के मनातू थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में वज्रपात से अशोक सिंह की मौत हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डुमरी में भर्ती कराया गया है।

इसी तरह चैनपुर थाना क्षेा के नरसिंहपुर पत्थर गांव में मवेशी चरा रहे शंभु महतो की वज्रपात से मौत हो गयी। वहीं, पिपरा थाना के सरैया पंचायत के चैतू बिगहा गांव निवासी मिथिलेश राम की 14 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी की वज्रपात से मौत हो गयी। नंदनी खेत में बकरी चरा रही थी।

सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए डालटनगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया है। प्रशासन की ओर से मृतकों के आश्रितों को आपदा के तहत चार-चार लाख रुपये देने की कार्रवाई की जा रही है।
 

 

वार्ता
डालटनगंज


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment