बाबूलाल मरांडी की न्याय यात्रा नौ मार्च से

Last Updated 07 Mar 2015 09:53:34 PM IST

झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी नौ मार्च से प्रदेश में न्याय यात्रा शुरू करेंगे.


झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (फाइल फोटो)

मरांडी केन्द्र और राज्य सरकार के जनविरोधी निर्णयों तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के असंवैधानिक कार्यों के विरोध में नौ मार्च से प्रदेश में न्याय यात्रा शुरू करेंगे.

पार्टी के प्रधान महासचिव और विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने शनिवार को रांची में बताया कि मरांडी न्याय यात्रा के प्रथम चरण में नौ मार्च से 15 मार्च तक गुड्डा, साहबगंज, देवघर, जामताडा, दुमका और बोकारो जिला जायेंगे. न्याय यात्रा छह चरणों में होगी.

यादव ने कहा कि न्याय यात्रा मुख्यत: तीन बिन्दुओं पर केन्द्रित रहेगी. उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने असंवैधानिक तरीके से झाविमो के छह विधायकों को पद और धन का प्रलोभन देकर किस तरह अपने पाले में किया, यह जनता को बताया जायेगा.

इसके अलावा न्याय यात्रा में भारत सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश 2014 से होने वाले जनता के नुकसान तथा स्थानीयता को परिभाषित किये बिना होने वाली नियुक्तियों के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाया जायेगा.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment