सुधाकर दीक्षित और शिबू सोरेन को ‘महानायक’ सम्मान

Last Updated 18 Aug 2014 06:02:12 PM IST

प्रसिद्ध तर्कशास्त्री प्रोफेसर सुधाकर दीक्षित, उद्यमी आरएस रूंगटा और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को इस वर्ष के ‘महानायक’ सम्मान से विभूषित किया गया है.


पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन उर्फ गुरूजी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार की शाम रांची में ‘क्लीन मीडिया फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध तर्कशास्त्री प्रोफेसर सुधाकर दीक्षित एवं उद्यमी रामस्वरूप रूंगटा को इस वर्ष के ‘महानायक’ सम्मान से विभूषित किया.

कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन उर्फ गुरूजी को भी इस वर्ष के महानायक सम्मान दिया गया जो उनकी तबियत खराब होने के चलते उनके पुत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं ग्रहण किया. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तर्कशास्त्र के उद्भट विद्वान प्रोफेसर सुधाकर दीक्षित को यह सम्मान देने के बाद कहा कि देश के अनेक शंकराचायरें और विद्वानों को भी वेद वेदांग की शिक्षा देने वाले प्रोफेसर दीक्षित ने समाज में ज्ञान वृद्धि और चरित्र निर्माण कर वास्तव में देश निर्माण का कार्य किया है.

उन्होंने कहा कि महामहोपाध्याय सुधाकर दीक्षित को हाल में काशी में सर्वश्रेष्ठ विद्वान के रूप में एक लाख रुपये के प्रतिष्ठित करपात्र रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रसिद्ध उद्यमी रामस्वरूप रूंगटा को भी यह सम्मान देते हुए कहा कि देश में उद्योगों को बढ़ावा देने और बेरोजगार युवकों के लिए रोजगार सृजन करने में उनकी महती भूमिका रही है.

अपने पिता शिबू सोरेन को सम्मानित किये जाने पर हेमंत सोरेन ने कहा, ‘‘वास्तव में मेरे पिता झारखंड के महानायक हैं और उन्हें सम्मानित कर फाउंडेशन ने देश के एक हीरो के कायरें को उचित पहचान दी है.’’

उन्होंने कहा कि उनके पिता ने झारखंड क्षेत्र के साहूकारों के खिलाफ संघर्ष कर गरीबों और आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए बड़ी कुर्बानियां दी हैं और आज उन्हीं के परिश्रम और संघर्ष के चलते झारखंड राज्य का गठन हो सका है.

कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व विधानसभाध्यक्ष चंद्रेर प्रसाद सिंह ने प्रोफेसर दीक्षित के योगदान के बारे में चर्चा करते हुये कहा कि वह उनके जीवन से स्वयं बहुत प्रभावित हैं.
 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment