रांची के पूर्व उप महापौर अजय नाथ शाहदेव ने झाविमो छोड़ी, भाजपा में जाएंगे

Last Updated 07 Aug 2014 01:01:30 PM IST

झारखंड में रांची के पूर्व उप महापौर अजयनाथ शाहदेव ने बाबूलाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा (प्र) से इस्तीफा दे दिया है.


Babulal Marandi (file photo)

शाहदेव ने बताया कि उन्होंने झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को अपना इस्तीफा भेज दिया है और जनता की सेवा के लिए जल्द ही किसी राष्ट्रीय दल में शामिल होंगे.

उन्होंने कहा कि मरांडी को भेजे पत्र में अपने इस्तीफे का मुख्य कारण उन्होंने झाविमो का संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने का उनका सुझाव ठुकराना बताया है. दूसरे उन्होंने अपनी पुरानी पार्टी पर आम जनता के मुद्दों को न समझ पाने का आरोप लगाया.

रांची की हटिया विधानसभा के लिए उपचुनावों में वह झाविमो के प्रत्याशी थे और उन्होंने आज्सू के नवीन जयसवाल के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया था.

उन्होंने बताया कि उनके साथ दर्जन भर अन्य झाविमो नेताओं ने भी पार्टी छोड़ दी है. वह अब किस राष्ट्रीय दल में शामिल होंगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी बात भाजपा के अजरुन मुंडा और रघुवर दास समेत अनेक नेताओं से हुई है और जल्द ही कोई फैसला करेंगे.

इससे पहले झाविमो के पांच विधायक भी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं और दो अन्य के भाजपा में शीघ्र शामिल होने का दावा झाविमो विधायक निर्भय साहाबादी ने किया है.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment