यशवंत सिन्हा ने दी गाली, कोई भी चू...हो सकता है मुख्यमंत्री

Last Updated 02 Jul 2014 09:34:28 AM IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने हदे पार कर दी और एक सवाल पर उनका पारा इस कदर चढ़ा कि उन्होंने गाली दे दी.


यशवंत सिन्हा (फाइल)

गर्मी और बिजली की लड़ाई में हाल ही में जेल से बाहर आए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर अपना आपा खो दिया.
उन्होंने एक सवाल के जवाब में सरेआम गाली ही दे दी.

उनसे जब पूछा गया कि प्रदेश में होने वाले असेंबली इलेक्शन में भाजपा को जीत मिली तो कौन मुख्यमंत्री बनेगा? सिन्हा इस सवाल पर ऐसे भड़के कि उन्होंने बेहद आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग कर डाला. उन्होंने कहा कि कोई भी चू... मुख्यमंत्री बन सकता है. मैं यहां कुछ भी नहीं हूं.



यशवंत सिन्हा रांची स्थित झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स में प्रदेश के बजट पर एक प्रोग्राम को संबोधित कर रहे थे.

सिन्हा के आपत्तिजनक बयान के बाद झारखंड की राजनीति में बवाल खड़ा हो गया है. राजनीतिक पार्टियों ने तीखी आलोचना की है. हालांकि भाजपा के ज्यादातर नेताओं ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

गौरलतब है कि हाल ही में सिन्हा द्वारा झारखंड में बिजली को लेकर शुरू किए गए आंदोलन के लिए सुर्खियों में थे. इसी वजह से उन्हे हजारीबाग में 15 दिन जेल में भी बिताने पड़े थे.




 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment