सुरजीत सिंह बरनाला के निधन पर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने जताया शोक

Last Updated 15 Jan 2017 04:30:26 PM IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है.


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह (फाइल फोटो)

बरनाला का शनिवार को चंडीगढ़ स्थित पी जी आई अस्पताल में निधन हो गया.

डॉ सिंह ने रविवार को जारी शोक सन्देश में कहा कि बरनाला एक कर्मठ जन प्रतिनिधि और कुशल प्रशासक थे. उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में पंजाब की जनता को और पूर्व केंद्रीय मंत्री के रूप में देश को अपनी मूल्यवान सेवाएं दीं.

उन्होंने शोक सन्देश में कहा कि तमिलनाडु, उत्तराखण्ड और आंध्रप्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी बरनाला ने इन राज्यों को अपना कुशल मार्गदर्शन दिया.

डॉ सिंह ने स्व. बरनाला के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.
 

 

वार्ता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment