बैगा महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

Last Updated 29 Mar 2015 04:12:49 PM IST

छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री रमन सिंह सोमवार को राजनांदगांव और कबीरधाम जिले का दौरा करेंगे.


छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री रमन सिंह

इस दौरान मुख्यमंत्री बैगा महोत्सव में भी शामिल होंगे.

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सिंह रायपुर से दोपहर 11.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12 बजे कबीरधाम जिले के ग्राम सरोधादादर (चिल्फी) पहुंचेंगे और वहां जिला प्रशासन द्वारा आयोजित बैगा महोत्सव-2015 का उद्घाटन करेंगे. महोत्सव में विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति के विकास के लिए संचालित योजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी.

मुख्यमंत्री वहां से दोपहर दो बजे राजनांदगांव आएंगे. वे राजनांदगांव कृषि उपज मण्डी प्रांगण में महिला स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे और सराहनीय कायरे के लिए महिला समूहों को प्रमाण पा प्रदान कर सम्मानित करेंगे. डॉ. सिंह अपरान्ह 3.20 बजे राजनांदगांव जिले के ग्राम मनगटा में प्रदेश सरकार के वन विभाग द्वारा पर्यावरण और जैव विविधता के संरक्षण के लिए विकसित वन चेतना केन्द्र का लोकार्पण करेंगे.

इसके बाद मुख्यमंत्रीम पांच बजे रायपुर लौट जाएंगे.
 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment