Lalan Singh Resign: ललन सिंह ने JDU अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, अब नीतिश कुमार संभालेंगे पार्टी की कमान

Last Updated 29 Dec 2023 01:04:37 PM IST

दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।


लोकसभा चुनाव से पहले जनता दल (यूनाइटेड) में बड़ा बदलाव हुआ है। राजधानी दिल्ली में आयोजित जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Laln Singh) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की शुक्रवार को हुई बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया।

जद(यू) के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी ने कहा कि राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और नीतीश कुमार को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा।

पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज होने वाली है जिसमें कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए फैसलों का अनुमोदन किए जाने की संभावना है।

इस बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, ललन सिंह और पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए। लंबे समय से ललन सिंह के इस्तीफे की अटकलें लग रही थी।

इस बैठक को लेकर बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, "नीतीश कुमार ने इसे(अध्यक्ष पद) स्वीकार कर लिया। अभी राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी उसमें अगर प्रस्ताव अनुमोदित हो जाता है तो स्वाभाविक रूप से वे राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। ललन सिंह ने खुद कहा कि उन्होंने पहले भी मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही पद स्वीकार किया था अब उन्हें चुनाव लड़ने के लिए लगातार बाहर रहना होगा इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया वे पद स्वीकार करें।"


 

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि सिंह को सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (RJD से कथित निकटता के कारण अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के लिए कहा जा सकता है।

नीतीश और ललन सिंह दशकों से बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। सिंह 2010 और 2013 के बीच की अवधि को छोड़कर कुमार के प्रमुख सहयोगी भी रहे हैं। इस अवधि में सिंह ने जद (यू) छोड़ दी थी।
 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment