बिहार में बर्थडे पार्टी में खुशी में चलाई गोली से नर्तकी घायल, अस्पताल में भर्ती

Last Updated 16 Oct 2023 12:50:17 PM IST

बिहार के रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र में एक जन्मदिन की पार्टी में खुशी में चलाई गई गोली में नृत्य कर रही नर्तकी के घायल होने की मामला सामने आया है।


बिहार में हर्ष फायरिंग, नर्तकी को लगी गोली

नृतकी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई है।

बता दें कि कौपा गांव में श्याम किशोर पांडेय के पोते का जन्मदिन मनाया जा रहा था कि  इसी मौके पर अखंड कीर्तन और प्रीतिभोज के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था।

जब देर रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नृत्य हो रहा था, तभी कुछ लोग खुशी में नाचते-गाते फायरिंग करने लगे और इस दौरान एक गोली नृत्य कर रही नर्तकी को लग गई, जिससे वहां पर अफरा तफरी मच गई।

जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली, पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी।

पुलिस ने बताया कि नर्तकी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।

आईएएनएस
सासाराम


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment