BIhar IAS Transfer: छह जिले के जिलाधिकारी सहित कई IAS अधिकारियों का तबादला
बिहार सरकार ने राज्य के छह जिलों के जिलाधिकारी सहित कई आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfe) कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
![]() बिहार में छह जिले के जिलाधिकारी सहित कई आईएएस अधिकारियों का तबादला |
जारी अधिसूचना के मुताबिक, जमुई के जिलाधिकारी रहे अवनीश कुमार सिंह को मुंगेर का जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि, प्राथमिक शिक्षा के निदेशक पंकज कुमार को अगले आदेश तक शिवहर का जिलाधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव राकेश कुमार को जमुई का जिलाधिकारी जबकि मध्याह्न भोजन निदेशक मिथिलेश मिश्र को प्राथमिक शिक्षा के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
मुंगेर के जिलाधिकारी नवीन कुमार को अगले आदेश तक रोहतास का जिलाधिकारी बनाया गया है। किशनगंज के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री को औरंगाबाद का जिलाधिकारी तथा रोहतास के जिलाधिकारी रहे धर्मेंद्र कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।
बता दें कि औरंगाबाद के जिलाधिकारी सुहर्ष भगत को राज्य स्वास्थ्य समिति का अपर कार्यपालक निदेशक तथा वित्त विभाग के संयुक्त सचिव तुषार सिंगला को किशनगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है।
| Tweet![]() |