बिहार : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने नीतीश से की मुलाकात, विधान परिषद चुनाव में सीटों पर बनी सहमति

Last Updated 29 Jan 2022 02:15:57 PM IST

स्थानीय निकाय कोटे की विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सत्ताधारी गठबंधन में अब सहमति बनती दिख रही है। भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है।


दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री यादव शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। कहा जा रहा है कि दोनो नेताओं के बीच करीब एक घंटे चली वार्ता में कई मुद्दों पर बात हुई।

इस दौरान भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री आवास से निकलने के बाद उप मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि विधान परिषद चुनाव में सीटों को लेकर राजग में सहमति बन गई है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि पहले भी कोई विवाद नहीं था, विमर्श चल रहा था, अब उस पर सहमति बन गई है।

इस बीच, कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा, इसको लेकर आज घोषणा हो जाएगी। बिहार राजग के घटक दलों की प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम 4 बजे पटना में होगी।

उप मुख्यमंत्री प्रसाद ने मीडिया से कहा कि सहमति पहले ही बन गई थी, आज मुख्यमंत्री से मिलकर हम लोगों ने विचार विमर्श किया है।

सहयोगी दलों के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस पर अभी कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। सभी बातें प्रेस कांफ्रेंस में बता दी जाएंगी।
 

आईएएनएस
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment