झारखंड में चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार: अर्जुन मुंडा

Last Updated 25 Oct 2014 09:28:06 PM IST

अर्जुन मुंडा ने झारखंड में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है.




अर्जुन मुंडा (फाइल)

भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है.
    
मुंडा ने कहा कि झारखंड की जनता राज्य में गठबंधन की राजनीति से ऊब चुकी है और वह विकास के लिए यहां स्थिर सरकार चाहती है.
    
उन्होंने दावा किया कि राज्य में इस बार भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के दिशा निर्देश में झारखंड को विकास के रास्ते पर आगे ले जायेगी.
    
उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के कामकाज और बड़े पैमाने पर स्थानांतरणों की तीखी आलोचना की और कहा कि इससे पता चलता है कि उनकी सरकार का काम राज्य का विकास नहीं बल्कि सिर्फ धन उगाही था.










Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment