दिल्ली : दो मजदूरों ने समृद्धि की लालसा में गला रेतकर एक छह वर्षीय बच्चे की बलि चढ़ाई
साउथ दिल्ली जिले की लोधी कालोनी इलाके में शनिवार देर रात सीजीओ कॉम्प्लेक्स सीबीआई दफ्तार के पास निर्माणास्थल पर दो मजदूरों ने समृद्धि की लालसा में गला रेतकर एक छह वर्षीय बच्चे की बलि चढ़ा दी।
![]() दिल्ली : समृद्धि प्राप्त करने के लिए चढ़ाई बच्चे की बलि |
पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त धमेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में हत्या समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की शिनाख्त विजय कुमार और अमर कुमार के रूप में हुई है। यह दोनों बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू व खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।
डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि शनिवार देर रात साढ़े दस बजे सहायक कमांडेंट श्री आर के झांगीर की ओर से पुलिस को सूचना दी गई थी कि सीबीआई भवन के पास निर्माण स्थल सीजीओ कॉम्प्लेक्स में दो युवकों ने एक बच्चे की गर्दन काट दी है, हालांकि दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। सूचना पाकर मौके पहुंची स्थानीय पुलिस, क्राइम ब्रांच व फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थल पर बच्चे के शव के पास से कुछ सैम्पल एकत्र किए हैं। बच्चे का शव निर्माण स्थल के अंदर एक शेड में खून से लथ पथ पड़ा था। मृत बच्चे के गर्दन और सिर पर चोट के निशान थे। बच्चे के माता पिता और दोनों आरोपी भी निर्माणास्थल पर मजदूरी करते हैं। दोनों आरोपी नशे की में थे।
पुलिस के मुताबिक विजय और अमर ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने समृद्धि हासिल करने की लिए बच्चे की बलि दी है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके सपने में भोले बाबा आए। उन्होंने कहा बच्चे का गला काट दो, तो हमने गला गला काटकर बच्चे की बलि दे दी। पुलिस के मुताबिक सभी मजदूर एक ही शेड में रह रहे थे।
जानकारी के मुताबिक शनिवार राद शेड के पास ही मां भगवती के लिए महिलाए भजन कीर्तन कर रही थी। देर रात भोजन व भजन-कीर्तन करने के बाद महिलाएं अपनी-अपनी झुग्गियों में लौटने लगीं। इसी बीच बच्चे के माता पिता को पता चला कि उनका बेटा धर्मेंद्र गायब है, उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। दोनों आरोपियों की झुग्गी से खून रिसकर बाहर आ रहा था। शक होने पर मजदूरों व महिलाओं ने आरोपियों की झुग्गी का दरवाजा खोला तो लकड़ी की प्लाई के नीचे बच्चे का शव मिला।
इसके बाद लोगों ने दोनों आरोपियों को वहीं पकड़ लिया गया।
डीसीपी ने बताया कि शनिवार रात 10.30 बजे बच्चा अपने शेड में रहा था। उसी समय आरोपियों ने उसे खाना बनाने वाले स्थान पर बुलाया तथा पहले उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया और गला रेतकर उसकी बलि दे दी। पुलिस ने मृत बच्चे के पिता के बयान पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी मृत बच्चे के माता-पिता के साथ साइट पर ही सीमेंट कटर का काम करते हैं और पीड़ित परिवार से उनकी कोई दुश्मनी नहीं थी।
| Tweet![]() |