लालू ने मुंबई में साधा राज पर निशाना

Last Updated 25 Apr 2009 12:09:58 PM IST


मुंबई। महाराष्ट्र आने वाले उत्तर भारतीयों के खिलाफ मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के अभियान पर उन्हें आड़े हाथों लेते हुए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने आज यहां उत्तर भारतीयों से कहा कि उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है। जोगेश्वरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए लालू ने कहा यह देश सभी का है। राज ठाकरे जैसे लोग जहर उगल रहे है। लालू रैली के तय समय से चार घंटे विलंब से पहुंचे। उन्होंने रैली में कहा रोजी रोटी जनता का अधिकार है। यहां आने वाले उत्तर भारतीयों को डरना नहीं चाहिए। यह देश सभी का है। लालू ने भाजपा नेता वरुण गांधी द्वारा दिये गये कथित मुस्लिम विरोधी बयान को भाजपा और संघ के बयान की संज्ञा दी। उन्होंने कहा जब वीपी. सिंह प्रधानमंत्री थे और मैं बिहार का मुख्यमंत्री था तो मैंने लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा रोकी थी क्योंकि हमने देश को धर्म के आधार पर विभाजित नहीं होने देने का फैसला किया था।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment