बीजापुर में मुठभेड,नक्सली ढेर
Last Updated 03 Feb 2010 07:36:08 PM IST
|
बीजापुर। छत्तीसगढ के बीजापुर में आज सुबह मुठभेड में पुलिस ने माओवादी नक्सली संगठन के वर्दीधारी एक सदस्य को मार गिराया वहीं नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक युवक की हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बीजापुर थाने तथा चेरपाल कैंप से जिला पुलिस बल, छत्तीसगढ सशस्त्र बल तथा विशेष पुलिस अधिकारियों का एक दल अलग-अलग झेत्रों से रेगड़ गट्टा और पदेडा के बीच पहाडियों पर पहुंचा। नक्सलियों ने पुलिस को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की।
करीब एक घंटे तक चली गोली बारी में एक वर्दीधारी नक्सली मारा गया। घटना स्थल से पुलिस ने 12 बोर की एक बंदूक, एक पिट्ठू तथा नक्सली साहित्य बरामद किया है।
इसी बीच नारायणपुर जिले के बाकुलवाही गांव में कल रात सशस्त्र नक्सली पहुंचे और पुलिस की मुखबिरी करने के आरोप में एक युवक को घर से निकालकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गई।
Tweet |