गणतंत्र दिवस पर लाल चौक पर नहीं फहरा तिरंगा

Last Updated 26 Jan 2010 02:26:49 PM IST




श्रीनगर। देश के 61वें गणतंत्र दिवस पर आज 19 वर्षों के अंतराल के बाद पहली बार श्रीनगर की धड़कन लाल चौक पर सुरक्षा बलों ने राष्ट्र ध्वज तिरंगा नहीं फहराया। शहर के मध्य में गणतंत्र दिवस के मौके पर कोई चहल-पहल नहीं दिखायी दी और अलगाववादियों के बंद के आयोजन के मद्देनजर लोगों ने अपने घरों में ही रहना पसंद किया। हालांकि अधिकारियों ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये थे। स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस के मौके पर 1991 के बाद से ही लाल चौक स्थित घंटा घर के क्लाक टावर पर तिरंगा फहराया जाता है। इस स्थान पर सबसे पहले 1991 में तिरंगा फहराया गया था जब भाजपा अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने आतंकवादियों के राकेट हमले के बीच राष्ट्र ध्वज फहराया था। हालांकि लाल चौक पर राष्ट्र ध्वज नहीं फहराने के बारे में कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया। इस स्थान पर हाल में आतंकवादियों ने 22 घंटे तक एक मकान को अपने कब्जे में रखा था।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment