मैदान पर उतरे अर्जुन सचिन तेंदुलकर

Last Updated 21 Jan 2010 08:26:20 PM IST


मुंबई। मास्ट-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन सचिन तेंदुलकर आज मैदान पर दिखाई दिये। अर्जुन तेंदुलकर की उम्र महज दस वर्ष है। पुणे के कैडेन अकादमी में जब अर्जुन क्रिकेट खेलने पहुंचे तब क्रिकेट प्रेमियों का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी प्रशंसक तो सिर्फ अर्जुन को देखना चाहते थे। पहली ही छवि में अर्जुन अपने पिता की छवि याद दिला गये। बल्लेबाजी के दौरान वही ऐक्शन-फिल्डिंग के दौरान वही गंभीरता और पवेलियन में भी सचिन जैसी मस्ती देखने को मिली। दरअसल कैडेन अकाडमी में अंडर 13 नेशनल चैम्पियनशिप ट्राफी चल रही है,जिसमें अर्जुन मुंबई की एमआईजी क्रिकेट क्लब की ओर से खेल रहे हैं। अर्जुन ने काफी देर तक फिल्डिंग की। हालांकि वो रन आउट हो गये,लेकिन ये नन्हा मास्टर ब्लास्टर जब तक मैदान पर रहा अपनी चुलबुली अदाओं से सबका दिल जीतता रहा। मैच के बाद अर्जुन अपने पिता की तरह ही मीडिया से दूर रहे। सूत्रों के अनुसार इस मैच में उतरने से पूर्व अर्जुन ने कलानगर के एमआईजी क्रिकेट क्लब में करीब पांच महीने की लगातार प्रैक्टिस की है यानी मंजिल पाने के लिए अर्जुन अपने पिता की ही तरह कड़ी मेहनत करने में विश्वास रखते हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment