श्रीलंका के महागठबंधन में दरार की आशंका
Last Updated 15 Feb 2010 10:53:28 PM IST
|
कोलंबो। श्रीलंका के मुख्य महागठबंधन में टूट की आशंका पैदा हो गयी है और उसकी मुख्य घटक पार्टी ने कहा है कि वह अगला चुनाव अकेले लड़ेगी।
गठबंधन के पदाधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। राष्ट्रपति चुनाव में उसके प्रत्याशी को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद यह पहला बिखराव है। यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे ने कल कहा कि उनके दल ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है हालांकि पार्टी ने उन्हें अधिकृत किया है कि वे कार्यकारी समिति को विकल्पों पर विचार करने के लिए सूचित करें। एक अन्य पदाधिकारी मानो गणेशन ने आज ऐसे ही संकेत दिए कि यूएनपी के रवैए के कारण महागठबंधन टूट रहा है।
Tweet |