जानिए अपनी राशिफल

Last Updated 05 Feb 2010 01:11:02 PM IST


पंचांग 5 फरवरी:शुभ विक्रम संवत-2066, शालिवाहन शक संवत-931, ऋतु-शिशिर, मास- फाल्गुन, पक्ष-कृष्ण, तिथि-सप्तमी। श्रीनाथजी का पाटोत्सव (श्रीनाथद्वारा-राजस्थान), कालाष्टमी व्रत, चेहल्लुम। आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा या करना पड़ेगा किसी संकट का सामना। आज किन-किन कामों को करने से आपको लाभ होगा और किन कामों को करने से परहेज करना है। बता रही हैं आपकी राशियां। मेष: आज आपको अपने लिए एक नई रणनीति अपनानी होगी। यह समय ज्यादा मेहनत करने का है, इसलिए पूरी लगन से अपने काम में जुट जाएं। उसके बाद ही आपको फायदा मिल पाएगा। वृष: दूसरों के व्यवहार को सही रास्ते पर लाने के लिए आप हमेशा अच्छी तरकीब अपनाते हैं। इसी सोच के चलते आप अपने सभी कामों को आसानी से पूरा कर लेंगे। आप एक महान व्यक्ति भी बन सकते हैं। इसके लिए भी पहले से तैयार रहें। मिथुन: आज आपको अपने काम में एक नया जोश भरने की जरूरत है। यही नहीं आपको अपने ऑफिस के सहयोगियों को भी काम के प्रति जागरूक करना होगा। इसलिए पूरा सोच-समझकर अपने काम में जुट जाएं। कर्क: आपको अपने रवैये में सुधार लाना होगा। तभी आप अपने बहुत से काम करवा पाएंगे। पिछले कुछ दिनों से आपकी आथिर्क हालत भी ठीक नहीं चल रही है। लेकिन यह सिलसिला कुछ दिनों तक ही चलेगा, उसके बाद सब ठीक हो जाएगा। सिंह: आज आपके बिजनेस के दायरे में विस्तार होगा। यह दायरा आपकी तरक्की के लिए बहुत जरूरी है। आपको नए सिस्टम को जानने का मौका मिलेगा। इससे आपको अपने काम करने में आसानी होगी। कन्या: बिजनेस में किसी नई चीज पर आपका ध्यान केंद्रित होगा। उसमें आपको अपने आत्म विश्वास और पूरी लगन का परिचय देना होगा। अगर आप मन से इधर-उधर भटक रहे हैं तो आप अपने काम को ठीक समय से पूरा नहीं कर पाएंगे। तुला: आपके अंदर जो ज्ञान और आत्मविश्वास है उसके बल पर आज आप अपनी छवि को सुधारने में कामयाब हो सकते हैं। यही बात भविष्य में आपके लिए फायदा लेकर आएगी। वृश्चिक: कुछ अस्वाभाविक परिस्थितियां आपके आगे पैदा होने वाली हैं। किसी हालात में आपको खुद ही ढलने की कोशिश करनी होगी। इसके लिए आप पहले से ही मानसिक तौर पर तैयार हो जाएं। धनु:आजकल आपका ध्यान परिवार पर कुछ ज्यादा ही लग रहा है। इसके अलावा कई मामले जायदाद से संबंधित भी सामने आ रहे हैं। परिवार में किसी बड़े बुजुर्ग का खराब स्वास्थ्य आपकी चिंता बढ़ाएगा। मकर: किसी संपत्ति से जुड़ी समस्या पर आज आपको गंभीरता से विचार करना पड़ सकता है। किसी कानूनी मामले को निपटाने के लिए आपको अपने संपर्कों से भी काम लेना होगा। कुंभ: दूसरों को सुधारना आपके बस की बात नहीं है। आज के दिन भी कुछ ऐसी ही चुनौती आपको मिल सकती है। कई बार आप वाद-विवाद से दूर रहें। यही वजह है कि आपको सभी लोग शांत प्रवृति का इंसान मानते हैं। मीन: आज कुछ लोग आपके काम में कोई रुकावट डाल सकता है। लेकिन आप उनसे बातचीत के जरिए सभी हल निकाल लेंगे। आपकी सूझबूझ बहुत ही उच्च कोटि की है। इन सब बातों पर आप अपना प्रभाव छोड दें, प्रगति का रास्ता तुरंत ही खुल जाएगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment