विदर्भ की मांग कर रहे नेता दुर्योधन:बाल ठाक&#

Last Updated 21 Jan 2010 01:52:05 PM IST


मुंबई। महाराष्ट्र में विदर्भ की मांग कर रहे नेता महाभ्रारत के दुर्योधन हैं। यह बात बाल ठाकरे ने शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में कही है। महाराष्ट्र में अलग विदर्भ की मांग को लेकर बुधवार को रखे गए बंद के बाद आज बाल ठाकर ने शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय लेख में विदर्भ संघर्ष समिति के नेता जामवंत राव धोते पर निशाना साधा है, जो अलग विदर्भ के लिए नक्सलियों की मदद लेने की बात कह चुके हैं। बाल ठाकरे ने अपने लेख में कहा है कि महाराष्ट्र के लोगों ने हाथों में चूडि़यां नहीं पहनी हैं। धोते के इस बयान से विदर्भ आंदोलन के पीछे कौन सी विध्वंसक शक्तियां काम कर रही हैं, इसका साफ पता चलता है। विदर्भ का मुद्दा अपने स्वार्थ के लिए आगे लाया जा रहा है, और इसका विकास के साथ कोई संबंध नहीं है। पिछले छह महीनों में नक्सलियों ने 40 पुलिसकर्मियों की जान ली है। लेख में बाल ने कहा हे कि हैरत की बात है कि जिन नक्सलियों से आरपार की लड़ाई का दावा गृह मंत्री ने किया है, उन्हीं से विदर्भ का एक नेता मदद मांग महाराष्ट्र को तोड़ने की कोशिश कर रहा है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment