पुणे धमाके में मरने वालों की संख्या 11 हुई
Last Updated 17 Feb 2010 10:53:18 AM IST
|
पुणे। पुणे धमाके में एक और पीड़ित ने दम तोड़ दिया है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।
मृतक का नाम आदित्य बताया जा रहा है। आदित्य पुणे की जर्मन बेकरी में हुए धमाके में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसने आज अस्पताल में दम तोड़ दिया। आदित्य दिल्ली का रहने वाला था।
आदित्य की मौत के बाद पुणे धमाके में मृतकों की तादात बढ़कर 11 हो गई है।
मालूम हो कि 13 फरवरी की शाम पुणे धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई थी और 60 लोग घायल हो गए थे।
Tweet |