Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 7 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
14 Jan 2010 05:04:14 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

यशराज फिल्म्स प्रशंसकों को स्विट्जरलैंड è


बॉलीवुड के एक प्रमुख प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने भारतीय यात्रा एवं पर्यटन कंपनी एसओटीसी और स्विट्जरलैंड की कंपनी ब्रांडइन्वेस्ट एजी के साथ एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत हिंदी फिल्मों के प्रशंसकों के लिए स्विट्जरलैंड में 'वाईआरएफ एंचेंटेड जर्नी' की पेशकश की जा सकेगी। पेशकश के तहत हिंदी फिल्मों के प्रशंसकों को यशराज प्रोडक्शन की 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'मोहब्बतें', 'वीर-जारा', 'चांदनी', 'डर' और 'बचना ऐ हसीनों' के स्विट्जरलैंड के शूटिंग स्थलों की यात्रा का अवसर मिलेगा। लोगों को इस यात्रा के दौरान फिल्मों में प्रयुक्त विभिन्न वस्तुओं को भी देखने का अनुभव होगा। यशराज फिल्म्स के संस्थापक यश चोपड़ा ने एक वक्तव्य में कहा कि उन्हें लगता है कि इस पेशकश से उनकी फिल्मों के प्रशंसकों को फिल्मों की उन चीजों से जुड़ने का अवसर मिलेगा जिन्हें वह अब तक फिल्मों में ही देख सके थे। चोपड़ा की फिल्मों में उनका स्विट्जरलैंड के प्रति लगाव देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि स्विट्जरलैंड से उनके जीवन के कई भावनात्मक पल जुड़े हुए हैं।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer