युवराज विलियम, हैरी दक्षिण अफ्रीका जाएंगे

Last Updated 18 Feb 2010 10:21:10 AM IST


लंदन। ब्रिटेन के युवराज विलियम और हैरी को विश्व कप के दौरान दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने की उम्मीद है। शाही परिवार के करीबी सूत्रों ने कल यह जानकारी देते हुए बताया कि विलियम और हैरी का यह पहला संयुक्त विदेश दौरा होगा। विलियम और हैरी अफ्रीका की जनता और वहां के वन्यजीव के प्रशंसक हैं। दोनों जून में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने की योजना बना रहे हैं। विलियम इंग्लिश फुटबॉल के प्रशासकीय निकाय ’फुटबॉल एसोसिएशन’ के अध्यक्ष हैं और टूर्नामेंट के दौरान वह अपने देश द्वारा खेले जाने वाले मैंच में मौजूद रहेंगे। विलियम और हैरी इस द्वीप में चैरिटी की चाहत भी रखते हैं। हैरी की मदद से स्थापित ’सीनेटेबल आर्गनाइजेशन’ का उद्देश्य दक्षिण अफ्रीका के एक देश लेसोथो में एड्स के कारण अनाथ हुए बच्चों की मदद करना है। विलियम ’टस्क ट्रस्ट’ के शाही संरक्षक हैं। यह ट्रस्ट दक्षिण अफ्रीका में वन्यजीव, खास कर दुर्लभ प्रजातियों को बचाने के लिए और गांवों में गरीबी उन्मूलन के लिए परियोजनाएं चलाता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment