अमर सिंह एक महीने में घोषित करेंगे नई पार्ट&#

Last Updated 16 Feb 2010 02:01:09 PM IST


लखनऊ। समाजवादी पार्टी से निष्कासित अमर सिंह एक महीने के अन्दर नयी राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। सपा से निलंबित और अमर सिंह के समर्थक विधायक संदीप अग्रवाल ने आज यहां बताया कि अमर सिंह एक महीने के अन्दर नयी पार्टी की घोषणा करेंगे। इस पार्टी के उद्देश्यों में युवकों को कम्प्यूटर शिक्षा देने पर बल दिया जाएगा। अग्रवाल ने बताया कि अमर सिंह द्वारा गठित लोकमंच सामाजिक संस्था के रूप में काम करता रहेगा। इसे भंग नहीं किया जाएगा। इस संगठन में मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनकी सांसद पत्नी जया बच्चन भी हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़े मामलों को लोकमंच के बैनर तले हल किया जाएगा जबकि राजनीतिक मसलों का संबंध गठित होने वाले राजनीतिक दल से होगा। उन्होंने बताया कि नयी पार्टी के जरिये उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार में काम शुरू किया जायेगा क्योंकि बिहार में चुनाव नजदीक है। प्रस्तावित पार्टी के संगठनात्मक ढांचे के बारे में उन्होंने कहा कि उसमें उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों पश्चिमांचल, पूर्वांचल, बुन्देलखण्ड और मध्यांचल में विभाजित करके सभी में अलग-अलग अध्यक्ष बनाए जाएंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment