नौका दुर्घटना में अब तक 31 लापता

Last Updated 01 Feb 2010 06:19:03 PM IST


जकार्ता। पूर्वी इंडोनेशिया के अरु द्वीप में बुधवार को एक स्पीडबोट पलटने से लापता हुए लोगों की तलाश जारी है। रविवार को बचावकर्मियों ने तीन लाशें बरामद कीं। जबकि एक व्यक्ति को जिंदा बचा लिया गया। अभी तक 31 लोगों का कुछ पता नहीं चल सका है। इनमें किसी के बचने की संभावना बहुत कम बताई जा रही है। अधिकतर यात्री चीनी मूल के थे, जो मत्स्य उद्योग से जुड़ी एक स्थानीय कंपनी में काम करते थे। बुधवार को दक्षिण मालुकु प्रदेश में डोबो द्वीप से तुआल जिले की ओर यह स्पीडबोट 35 लोगों को लेकर जा रही थी। इसी बीच खराब मौसम के चलते तेज हवाएं चलने लगीं। इससे यह हादसा हुआ। इंडोनेशिया में ऐसे हादसे अक्सर होते रहते हैं। यह विश्व के सबसे ज्यादा द्वीप समूहों वाला राष्ट्र है। जबकि यहां सुरक्षा मानकों संबंधी नियम काफी ढीले-ढाले हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment