हादसे के 100 दिन बाद केरल में शुरू हुआ नौकाविहì

Last Updated 15 Jan 2010 10:52:15 PM IST


थेक्कडी (केरल)। थेक्कडी झील में हुए हादसे के करीब 100 दिन बाद यहां नौवहन का प्रमाणपत्र मिलने के बाद शुक्रवार को पांच नौकाओं ने पर्यटकों को झील की सैर कराई। झील में हुए हादसे में 45 पर्यटकों की मौत हो गई थी। वन मंत्री बिनॉय विस्वम ने कहा, "आज (शुक्रवार) से नौवहन शुरू करने वाली सभी नौकाएं नौकाविहार के लिए प्रमाणित हैं। हम और जोखिम नहीं ले सकते इसलिए हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि जो भी लोग नौकाविहार करें उनके पास लाइफ जैकेट्स हों।" विधायक ई. एस. बिजीमोल शुक्रवार को नौकाविहार करने वाले लोगों में शामिल थे। बिजीमोल ने कहा कि उन्होंने यह सुनिश्चित कर लिया था कि नौवहन के दौरान सुरक्षा आवश्यकताएं पूरी हों। पिछले वर्ष 30 सितम्बर को 87 यात्रियों को लेकर जा रही एक नौका यहां झील में पटल गई थी और 45 पर्यटकों की डूबकर मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद थेक्कडी वीरान नजर आने लगा था। थेक्कडी झील में जंगलों के बीच नौकाविहार पर्यटन का विशेष आकर्षण है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment