आज क्या कहते हैं आपके सितारे

Last Updated 20 Jan 2010 08:42:34 AM IST


पंचांग: 20 जनवरी 2010, बुधवार, माघ शुक्ल, पंचमी, वसंत पंचमी, श्री पंचमी, सरस्वती पूजा (बंगाल) आज का स्वर्णिम सूरज अपने साथ आपके लिए कैसा दिन लेकर आया है। आज आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या प्रतिकूल। आज कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी संकट का सामना करना पड़ेगा। आज किन कामों को करने से आपको लाभ होगा और किन कामों को करने से परहेज करना है, इसकी बानगी में आपकी राशियों पर एक नजर: मेष: आज आपको प्रत्येक कार्य में उम्मीद से अधिक लाभ होने का योग है। रोजगार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आज परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वृष: किसी अहम कार्य के पूरा हो जाने से आज परिवार में खुशियां आएंगी। किसी अहम कार्य में सफलता का योग है, जिससे आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। परिवार में चल रहा तनाव अब खत्म हो जाएगा। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। मिथुन: व्यापार में लाभ के कारण आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। यह समय आपको आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनाएगा। आज निवेश से आपको लाभ होगा। समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों का साथ आपको लाभ दिलवाएगा। कर्क: आज परिवार की किसी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कोई महत्वपूर्ण काम बन जाएगा, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी कार्य विशेष को पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। कागजी कार्यों में थोड़ी सावधानी बरतें। सिंह: आज रिश्तों में प्रेम और सहयोग की भावना बढ़ेगी। आज का दिन प्रेम संबंधों में नयी ऊर्जा का संचार करेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी आज का दिन बेहद शुभ साबित होगा। कार्य स्थल पर कोई कार्य जल्दबाजी में न करें, हानि की आशंका है। कन्या: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके सितारे किसी शुभकारी बदलाव का संकेत दे रहे हैं। कार्यस्थल पर आपके अधिकारी आपके कार्य से खुश रहेंगे। आज का दिन आपके लिए बेहद सौभाग्यशाली साबित होगा। तुला: वह वक्त दूर नहीं, जब सफलता आपके कदम चूमेगी। इस समय हर कार्य में आपको मनोवांछित सफलता मिलने का योग है। मुश्किल हालात में पुराने मित्रों और परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार और बच्चों का साथ आपको खुशियां देगा। वृश्चिक: व्यापार में आज आपको मनोवांछित लाभ मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र से जुड़ी किसी लंबी यात्रा का भी योग बन रहा है। इस समय सितारे आपका भरपूर साथ दे रहे हैं। आज का दिन अच्छा साबित होगा। धनु: आज सभी कार्य अपने आप बनते जाएंगे, मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार में प्रगति और नौकरी में तरक्की का योग बन रहा है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशी मिलेगी। पुराने मित्रों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। मकर: आज का दिन आपके लिए हर मायने में अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी के सौदे आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। प्रेम संबंधों में चला आ रहा तनाव खत्म होता नजर आएगा। नई-नई योजनाओं पर कार्य शुरू होगा, जो लाभ भी देगा। कुंभ: आज परिवार में किसी मांगलिक कार्य के पूरा हो जाने से सुखद माहौल रहेगा। परिवार के प्रति आपकी सभी जिम्मेदारियां पूरी हो जाएंगी। आपसे लोगों की उम्मीदें कुछ ज्यादा ही होंगी। अपनी व्यवहार कुशलता से आप सभी कार्य पूरा कर लेंगे। मीन: आज सरकारी कार्यों या कागजी कार्यों में आपको सावधान रहने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में बड़ों की सलाह की अनदेखी न करें, हानि की आशंका है। अपना धैर्य बनाए रखें। अनुभवी व्यक्तियों का साथ आपको कोई बड़ा लाभ दिलाएगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment