दिल्ली में घना कोहरा, दृश्यता शून्य, फिर भी न

Last Updated 26 Jan 2010 01:50:46 PM IST


नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में आज गणतंत्र दिवस समारोह ऐसे मौसम में मनाया गया, जिसमें जबर्दस्त कोहरे के कारण दृश्यता घटकर करीब-करीब शून्य हो गयी और इसके चलते दर्शक शानदार परेड के साफ नजारे नहीं देख सके। राजपथ पर सुबह आठ बजे कोहरा अचानक छाना शुरू हुआ। राजपथ पर सलामी लेने के समारोह के लिये घने कोहरे के बीच राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां वहां पहुंचीं। घने कोहरे के कारण आम नागरिक देश की सांस्कृतिक विविधता और सैन्य शक्ति को प्रदर्शित करने वाली शानदार परेड का साफ नजारा नहीं देख पाये। दर्शकों पर फूल बिखेरने के लिये चार एमआई-17 हेलीकॉप्टरों के उड़ान भरने का कार्यक्रम तय था लेकिन खराब मौसम के चलते इसे रद्द कर दिया गया। ठंड को तेज हवा ने और बढ़ा दिया। कल के 10.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग विज्ञान ने कल अनुमान दिया था कि गणतंत्र दिवस के मौके पर घना कोहरा छा सकता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment