घोड़े का नाम पति पर रखा और बेच डाला

Last Updated 09 Jan 2010 01:45:32 PM IST


ग्लैमर गर्ल केटी प्राइस अपने पति पीटर आंद्रे से अलग क्या हुईं उन्हें तो इस नाम तक से उलझन होने लगी। तभी तो उन्होंने अपना वह घोड़ा तक बेच डाला जिसका नाम उन्होंने आंद्रे रखा था। मिरर ऑनलाइन की खबर में बताया गया है कि 31 साल की प्राइस ने 14 महीने पहले एक घोड़ा खरीदा था। इसका नाम उन्होंने आंद्रे रखा लेकिन अब पति आंद्रे से दूर होने के बाद उन्होंने फैसला किया कि घोड़ा आंद्रे की भी सवारी उन्हें मंजूर नहीं और वह उसे बेच देंगी। बस, फिर क्या था। प्राइस ने आंद्रे को बेच डाला। प्राइस को जोर्डन के नाम से सभी जानते हैं। एक करीबी ने बताया, उन्हें आंद्रे पसंद था लेकिन उसकी सवारी उन्हें ठीक नहीं लगी। केट एक नई शुरूआत करना चाहती थीं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment