झारखंड में नक्सलियों ने की छात्र की हत्या

Last Updated 20 Jan 2010 08:57:06 PM IST


रांची। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को संदिग्ध नक्सलियों ने एक 19 वर्षीय छात्र की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने जमशेदपुर के चंदिल कॉलेज के 12 वीं के छात्र मलिंदर सिंह को बोदम गांव के नजदीक गोली मारकर हत्या कर दी। उस समय वह कॉलेज से अपने घर खोरको गांव लौट रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "ऐसा लगता है कि नक्सलियों ने छात्र को ग्राम जनराज्य पंचायत परिषद का सदस्य समझकर मार दिया है। इस समूह को ग्रामीण इलाके के लोगों ने नक्सलियों के खिलाफ बनाया था। यह समूह नक्सलियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए जुलूस निकालता है।"



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment