नयी दिल्ली। रिलायंस कम्युनिकेशंस की डायरेक्ट टू होम सेवा 'बिग टीवी' और यूटीवी की सहायक कंपनी इंडियागेम्स मिलकर देश में डीटीएच पर गेम्स सेवा शुरू करेगी।
'आई-गेम्स' नामक इस सेवा का लाभ बिग टीवी पर लिया जा सकेगा।
रिलायंस बिग टीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय बहल ने कहा कि व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने के लिए यूटीवी के साथ समझौता किया गया है। नए खेलों के लिए दोनों कंपनियां अमरीकी कंपनी ओबेरॉन मीडिया से भी समझौता करेगी। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||