हैलीवेल का मित्र गिरफ्तार

Last Updated 01 Feb 2010 07:09:22 PM IST


लंदन। जानी मानी गायिका गेरी हैलीवेल के मित्र हेनरी बेकविथ को अपने पास मादक पदार्थ रखने के संदेह में गिरफ्तार किया गया। हालांकि, बाद में पुलिस की चेतावनी के बाद उसे छोड़ दिया गया। गिरफ्तारी के बाद 31 वर्षीय बेकविथ को पश्चिम लंदन के एक पुलिस स्टेशन ले जाया गया जहां पुलिस ने रविवार तड़के उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि बेकविथ को नशीला पदार्थ रखने के संदेह में गिरफ्तार किया गया।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment