परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश,चार झुलसे
Last Updated 01 Feb 2010 07:12:07 PM IST
|
पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में कुछ शरारती तत्वों ने एक परिवार के परिवार के सदस्यों को कथित तौर पर जिंदा जलाने के मकसद से उनके मकान में आग लगा दी। इस वारदात में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार रविवार रात कुछ लोगों ने अमानगंज कस्बे में नगर पालिका के लिपिक राम मिलन तिवारी के मकान पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। इस घटना के वक्त सभी लोग सो रहे थे जबकि, राम मिलन अमानगंज से बाहर थे।
अग्निकांड में राम मिलन की पत्नी दो बच्चे और एक रिश्तेदार बुरी तरह से झुलस गए। सभी को उपचार के लिए अमानगंज के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। अमानगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tweet |