मुंबई। मुंबई में वर्ली-बांद्रा सी लिंक की सुरक्षा अब और ज्यादा पुख्ता होगी। राज्य सरकार ने एमएसआरडीए को चार इलेक्ट्रॉनिक एक्स-रे स्कैनर्स लगाने का आदेश दिया है। इन स्कैनर्स से सी लिंकपर आने जानेवाली सभी गाड़ियों की स्कैनिग की जाएगी। जिससे आतंकवादी गतिविधियों को रोका जा सकता है। साथ ही चार स्पीड बोट भी सी-लिंक के चारों तरफ लगाये जायेंगे।
लोक निर्माण मंत्री जयदत्ता क्षीरसागर ने इस योजना की जानकारी दी। क्षीरसागर ने यह भी कहा कि अगले एक हफ्ते में इस योजना को मंजूरी दे दी जायेगी। बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर दहशतगर्दों की काली नजर है। महाराष्ट्र सरकार को इस बात की खुफिया खबर पहले से है। पुणे ब्लास्ट के बाद राज्य सरकार सकते में है। लिहाजा सी लिंक को अत्याधुनिक सुरक्षा के दायरे में लाने की योजना है।
इतना ही नहीं 24 घंटे पुलिस गश्त लगाती है, लेकिन फिर भी 26/11 और अब पुणे बम विस्फोट के कारण राज्य सरकार कोई रिस्क नहीं लेना चाहती।