रंग बदलते हैं आइसलैंड के पहाड़

Last Updated 31 Oct 2014 03:48:31 PM IST

आइसलैंड के फजलाबक नेटर रिजर्व की पहाड़ियां मौसम के अनुसार रंग बदलती हैं.


रंग बदलते आइसलैंड के पहाड़

विश्व में कई ऐसी प्राकृतिक जगह हैं जो अपने आप में एक अजूबा प्रतीत होती हैं, ऐसी ही एक पहाड़ी है आइसलैंड के फजलाबक नेटर रिजर्व में, यहां पहाड़ियों की श्रृंखला एक अजूबा है, क्योंकि यह मौसम के अनुसार रंग बदलती हैं. 

इससे पहले आपने सिर्फ गिरगिट के बारे में सुना होगा कि वह अपना रंग बदलने में माहिर होते हैं, लेकिन यह पहाड़ी समय के साथ काफी खूबसूरती के साथ रंग बदलती है. 
 
हाल ही में एक ब्रिटिश फोटोग्राफर एंड्रो लोरिया ने इसकी तस्वीरें कैद की हैं, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, ट्विटर पर लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. 
 
एंड्रो ने हाल ही में इस पहाड़ी की कई तस्वीरें कैद की हैं, इन तस्वीरों में पहाड़ी के कई रंगों को उन्होंने दिखाया है, ये तस्वीरें अपने रंगों के कारण काफी खूबसूरत और दिलचस्प दिख रही हैं. 
 
कुछ लोगों का कहना है कि मौसम के हिसाब से पहाड़ी अपना रंग बदलती है, जैसे ठंड में बर्फ के जमने के कारण ये किसी और रंग की हो जाती है, जबकि गर्मिंयों में इसका रंग दूसरा हो जाता है. 
 
वहीं, बर्फ के पिघलने पर पहाड़ी किसी और रंग की हो जाती है, साथ ही सुबह में किसी और रंग की तथा सूर्य की रोशनी पड़ने पर किसी और रंग को धारण कर लेती है. 
 
फिलहाल इन पहाड़ियों के रंग बदलने का कारण अभी तक किसी की समझ में नहीं आया है लेकिन लोग इसके इस अंदाज पर जरूर फिदा हो रहे हैं. 
 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment