Delhi LS Polls 2024: ‘लोकतंत्र, संविधान, महंगाई और बेरोजगारी…’, सोनिया गांधी की दिल्लीवासियों से भावुक अपील

Last Updated 23 May 2024 04:26:10 PM IST

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं। इनमें दिल्ली की सातों लोकसभा सीट भी शामिल है।


छठे चरण में जिन-जिन लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं, वहां गुरुवार शाम 6 बजे के बाद चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।

दिल्ली की सातों सीटों पर मतदान के पहले कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मतदाताओं से खास अपील की है। उनका एक वीडियो संदेश जारी किया गया है।

इस वीडियो में उन्होंने कहा, "मेरे प्यारे दिल्ली वासियों, यह एक बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। यह लोकसभा चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। यह चुनाव बेरोजगारी, महंगाई, संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण जैसे मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। आपको इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभानी है।"

उन्होंने आगे कहा, "आपका हर एक वोट रोजगार बनाएगा, महंगाई कम करेगा, महिलाओं को सशक्त करेगा और एक सुनहरे भविष्य में समता और बराबरी का भारत बनाएगा। मैं आपसे अपील करती हूं कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर भारी मतों से विजयी बनाएं।"

बता दें कि दिल्ली में सभी सातों सीटों पर 25 मई को मतदान होगा।
 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment