Sikkim BJP Manifesto: BJP ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया घोषणा पत्र, लोगों के अधिकारों की सुरक्षा का वादा

Last Updated 11 Apr 2024 04:31:47 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरूवार को सिक्किम के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया।


भाजपा ने सिक्किम के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र में विधानसभा चुनाव जीतने पर सिक्किम के लोगों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और इस हिमालयी राज्य को शिक्षण केंद्र बनाने का वादा किया गया है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के सिक्किम प्रभारी दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष डीआर थापा और अन्य नेताओं की उपस्थिति में सिक्किम विधानसभा के लिए पार्टी का चुनाव घोषणापत्र जारी किया।

नड्डा ने कहा, ‘‘ बस, बहुत हो गया। सिक्किम के मुख्यधारा से जुड़ने का वक्त आ गया है। सिक्किम में बहुत से क्षेत्रीय दल हैं। हमें क्षेत्रीय दलों और भ्रष्टाचार को अलविदा कहना होगा..।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा सिक्किम में जनोन्मुखी, प्रगतिशील और विकासोन्मुखी सरकार चाहती है।

भापजा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि पहाड़ में भी कमल खिले। हमारा घोषणापत्र यह सुनिश्चित करता है कि नागरिकों को दी जा रही योजनाओं और नीतियों से प्रत्येक सिक्किमवासी को सर्वोत्तम लाभ मिले। हम सीधे तौर पर जनता का विकास चाहते हैं इसलिए हमें साथ आना चाहिए और कमल खिलाना चाहिए।’’

भाजपा सिक्किम की 32 विधानसभा सीट में से 14 पर चुनाव लड़ रही है। सिक्किम विधानसभा चुनाव 19 अप्रैल को होंगे।

भाजपा के 74 पन्नों के घोषणापत्र में कहा गया है कि पार्टी अनुच्छेद 371एफ के सार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

भाषा
गंगटोक


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment