अब उप्र की जनता को धोखा देगी उमा: अजय सिंह

Last Updated 20 Jan 2012 01:46:49 PM IST

अजय सिंह ने उमा भारती को चरखारी से टिकट दिए जाने का हवाला देते हुए कहा कि अब भाजपा उप्र की जनता को धोखा देगी.


नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को चरखारी से टिकट दिए जाने का हवाला देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के बाद अब भाजपा उत्तर प्रदेश की जनता को धोखा देने का प्रयास कर रही है.
 
सिंह ने यहां जारी एक बयान में कहा कि हालांकि उसके इन टोटके से उत्तर प्रदेश में उसे कुछ हासिल नहीं होने वाला है अलबत्ता मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपाध्यक्ष प्रभात झा ने इस निर्णय से जरुर राहत की सांस ली है.

सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी आठ साल पूर्व उमा भारती को मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट किया गया था.

 सत्ता आने पर भाजपा ने मात्र छह माह में ही उमा भारती की जो दुर्गति की थी उससे सारा देश परिचित है.
 
सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपने राजनीतिक अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए हर हथकंडे और टोटके को अपना रही है.

अपने पहनावे और झूठे संभाषण से ही उमा भारती ने मध्यप्रदेश की जनता को जो भ्रमित करने का अभियान छेड़ा था, वह फरेब अब उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में नहीं चलने वाला है.
 
उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी से भाजपा घबराई हुई है और वह सभी आजमाई करतूतों को फिर से आजमा रही है.


 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment