न्यायमूर्ति गवई ने की न्यायमूर्ति सूर्यकांत को अगला प्रधान न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश

Last Updated 27 Oct 2025 12:59:38 PM IST

प्रधान न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई (Bhushan Ramakrishna Gavai) ने केंद्र सरकार से न्यायमूर्ति सूर्यकांत को अगला प्रधान न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।


वर्तमान प्रधान न्यायाधीश गवई के बाद उच्चतम न्यायालय के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत 24 नवंबर को देश के 53वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण कर सकते हैं।

प्रधान न्यायाधीश गवई 23 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment