Dhanteras 2025: PM मोदी ने देशवासियों को धनतेरस की दीं शुभकामनाएं

Last Updated 18 Oct 2025 11:54:00 AM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को शनिवार को धनतेरस की शुभकामनाएं दीं।


यह त्योहार दिवाली के उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘देश के मेरे सभी परिवारजन को धनतेरस की अनेकानेक शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर मैं हर किसी के सुख, सौभाग्य और आरोग्य की कामना करता हूं। भगवान धन्वंतरि सबको अपना भरपूर आशीर्वाद दें।’’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेशवासियों को धनतेरस की हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर कहा, “आप सभी को पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ! माँ लक्ष्मी की असीम कृपा से आपके घर-आँगन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य एवं खुशियों का निरंतर प्रवाह बना रहे, यही प्रार्थना है।”

योगी आदित्यनाथ ने अपने एक अन्य संदेश में प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की जयंती की भी प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कामना की कि आरोग्य के देवता की कृपा सभी पर बनी रहे और सभी का जीवन उत्तम स्वास्थ्य, दीघार्यु एवं सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो।

धन्वंतरि त्रयोदशी को आमतौर पर धनतेरस के रूप में जाना जाता है। यह दिवाली के त्योहार की शुरुआत माना जाता है और हिंदू कैलेंडर के अश्विन माह के कृष्ण पक्ष (चंद्रमा का क्षीण काल) के 13वें चंद्र दिवस पर मनाया जाता है।

धनतेरस को हिंदू कैलेंडर में सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं से लेकर बर्तनों जैसी वस्तुओं की खरीदारी के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है।

 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment