रतन टाटा को महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार

Last Updated 19 Aug 2023 03:34:20 PM IST

महाराष्ट्र सरकार ने उद्यमियों को सम्मानित और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उद्योग रत्न पुरस्कार की घोषणा की है।


मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और रतन टाटा

साथ ही साथ शनिवार को जाने माने उद्योगपति रतन टाटा को पहला पुरस्कार भेंट किया गया। यह पुरस्कार देने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ,उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुद रतन टाटा के आवास पहुंचे। उनके साथ उनके मंत्रिमंडल के कई सदस्य भी मौजूद थे !

पुरस्कार देने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि रतन टाटा ने पुरस्कार स्वीकार करके इसकी गरिमा बढ़ा दी। उनके स्वीकार करते ही यह पुरस्कार धन्य हो गया। सीएम शिंदे ने उनकी उलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आज टाटा ग्रुप नमक से लेकर बड़ी बड़ी गाड़ियां, यहाँ तक कि हवाई जहाज तक के व्यवसाय में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

सीएम ने रतन टाटा का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद भी दिया है।

शंकर जी विश्वकर्मा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment