बाबरिया दिल्ली-हरियाणा के प्रभारी, गोहिल को गुजरात कांग्रेस की कमान

Last Updated 10 Jun 2023 07:18:35 AM IST

कांग्रेस ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल को अपनी गुजरात इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त तथा वरिष्ठ नेता दीपक बाबरिया को दिल्ली एवं हरियाणा में पार्टी के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी।


बावरिया दिल्ली-हरियाणा के प्रभारी, गोहिल को गुजरात कांग्रेस की कमान

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गोहिल और बाबरिया की नियुक्ति की।

गुजरात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके गोहिल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर जगदीश ठाकोर का स्थान लेंगे।

कांग्रेस गुजरात के लिए जल्द ही नए प्रभारी की घोषणा कर सकती है।

कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने 2022 के गुजरात विधानसभा चुनावों में पार्टी की सबसे बुरी हार के बाद इस्तीफा दे दिया था। हार के बाद राज्य इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने भी पद छोड़ने की पेशकश की थी।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment