रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजौरी का दौरा करेंगे

Last Updated 06 May 2023 11:08:04 AM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी का दौरा करेंगे, जहां आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में सेना के पांच जवान शहीद हो गए और एक शीर्ष अधिकारी घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजौरी का दौरा करेंगे

अधिकारियों ने बताया कि राजनाथ के पूर्वाह्न 11 बजे तक जम्मू पहुंचने और राजौरी का दौरा करने की संभावना है। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी होंगे। इस दौरान, उन्हें कंडी वन क्षेत्र में चलाए जा रहे अभियान के बारे में जानकारी भी दी जाएगी।

राजौरी जिले के कंडी वन क्षेत्र में शुक्रवार को सेना के आतंकवाद-विरोधी अभियान के दौरान आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में पांच जवान शहीद हो गए थे।

इससे पहले, उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मुठभेड़ स्थल का दौरा किया। इस दौरान, उन्हें कमांडरों द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के ताजा घटनाक्रमों की जानकारी दी गई।

भाषा
नयी दिल्ली/जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment