अनुराग ठाकुर ने जारी किया 2023 का कैलेंडर
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को वर्ष 2023 के लिए भारत सरकार का आधिकारिक कैलेंडर जारी किया।
![]() नई दिल्ली : बुधवार को सरकारी कैलेंडर जारी करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, पीआईबी के प्रधान महानिदेशक सत्येन्द्र प्रकाश, ब्यूरो ऑफ कम्यूनिकेशन के महानिदेशक मनीष देसाई और मंत्रालय के वित्त सलाहकार जयंत सिन्हा। |
इस अवसर पर उन्होंने कहा, कैलेंडर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विास के भरोसे का प्रतिबिंब है। कैलेंडर में 12 महीनों के लिए 12 थीम सरकार द्वारा लोक कल्याण के लिए किए गए जोरदार प्रयासों की एक झलक है।
ठाकुर ने कहा, कैलेंडर को दो साल के अंतराल के बाद वास्तविक रूप से कागज पर मुद्रित किया जा रहा है, जबकि दो वर्ष तक कैलेंडर केवल डिजिटल रूप में लाया गया। इस वर्ष कैलेंडर डिजिटल और भौतिक दोनों रूपों में उपलब्ध है, जो सरकार के प्रयासों व कल्याणकारी उपायों के बारे में जानकारी देने के लिए एक प्रसार माध्यम होगा।
इस संदेश के वितरण का उद्देश्य देश में सभी पंचायतों को कैलेंडर वितरित करके जमीनी स्तर तक ले जाना है। कैलेंडर का यह संस्करण सरकार की अब तक की उपलब्धियों और भविष्य की प्रतिबद्धता दोनों को प्रदर्शित करेगा इसलिए इसकी थीम ‘नया वर्ष नए संकल्प’ रखी गई है। इसे हिन्दी और अंग्रेजी सहित 13 भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा।
कैलेंडर को सभी सरकारी कार्यालयों, पंचायती राज संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों, नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों, जिलों में बीडीओ और डीएम के कार्यालयों में वितरित किया जाएगा तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और स्वायत्त संस्थानों की खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
कुल 11 लाख प्रतियां छपवाई जाएंगी और पंचायतों को क्षेत्रीय भाषाओं में 2.5 लाख प्रतियां वितरित की जाएंगी। उन्होंने कहा, मंत्रालय ने पिछले पांच वर्षो में पत्रकार कल्याण योजना के तहत 290 पत्रकारों और पत्रकारों के परिवारों को 13.12 करोड़ रुपए वितरित किए हैं। इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो के महानिदेशक मनीष देसाई ने बताया, कैलेंडर की थीम ‘नया वषर्, नए संकल्प’ में भारत सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों और नीतियों को प्रदर्शित किया गया है।
| Tweet![]() |