Gujarat-HP Election 2022: गुजरात, हिमाचल प्रदेश में आज होगा चुनाव का ऐलान, दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Last Updated 14 Oct 2022 12:16:58 PM IST

चुनाव आयोग आज दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। माना जा रहा है कि आयोग इस दौरान गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करेगा।


चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।

चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आयोग की टीमों ने हाल ही में दोनों राज्यों का दौरा किया था।

पिछला विधानसभा चुनाव दिसंबर 2017 में हुआ था। चुनाव के बाद, भाजपा विजयी हुई और राज्य में सरकार बनाई थी, जिसमें विजय रूपानी ने मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला था।

इसी तरह, हिमाचल प्रदेश में नवंबर 2017 में विधानसभा चुनाव हुए थे। चुनाव के बाद, भाजपा ने जय राम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने के साथ सरकार बनाई थी।

गुजरात की 182 सीटों के लिए जहां दो चरणों में मतदान हुआ, वहीं हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में 68 सीटों पर मतदान हुआ था।
 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment