भारत में कोविड-19 के 9,062 नए मामले, एक्टिव मामलों की संख्या घटी
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 8,813 मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,42,77,194 पर पहुंच गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,11,252 हो गयी है।
![]() कोरोना वायरस मामले |
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के 9,062 नए मामले दर्ज किए गए है। आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.57%है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,36,54,064 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत हो गयी। देश में एक्टिव मामले अब 1,05,058 हो गए है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 2.49 प्रतिशत दर्ज की गयी जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.38 प्रतिशत दर्ज की गयी। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 208.57 करोड़ खुराक दी गयी हैं।
आंकड़ों के अनुसार, देश में जिन 28 और मरीजों ने जान गंवाई है, उनमें से आठ की दिल्ली में, छह की पंजाब, दो-दो मरीजों की मौत गुजरात, जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश में तथा एक-एक मरीज की मौत असम, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, ओडिशा, सिक्किम और त्रिपुरा में हुई।
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
| Tweet![]() |