| ||||
Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी हमला, अनंतनाग में एक पुलिसकर्मी घायल | ||||
![]() | |
|
जम्मू-कश्मीर में आज एक बार फिर आतंकियों ने नापाक हरकत को अंजाम दिया है। अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी पर फायरिंग की।
इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। जम्मू कश्मीर पुलिस ने ये जानकारी दी है।
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर आतंकियों ने गोलीबारी की है। इस गोलीबारी में पुलिस का एक जवान घायल हो गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना के तुरंत बाद घायल पुलिसकर्मी को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि ये घटना उस वक्त हुई जब सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान गश्त लगा रहे थे।
फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आतंकियों की तलाश में आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बाकी ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा है।
अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में आतंकियों ने पुलिस/CRPF की संयुक्त नाका पार्टी पर फायरिंग की, घटना में एक पुलिस कर्मी घायल हुआ जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। सर्च ऑपरेशन जारी है: जम्मू-कश्मीर पुलिस
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2022
तस्वीरें वर्तमान समयानुसार नहीं हैं। pic.twitter.com/59HPk6QNj5
इससे पहले गुरुवार-शुक्रवार की रात को बांदीपोरा में दहशतगर्दों ने एक गैर कश्मीरी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक प्रवासी मजदूर था, जो बिहार के मधेपुरा जिले का रहने वाला था।गुरुवार सुबह जम्मू संभाग के राजोरी में आतंकियों ने एक सैन्य कैंप पर फिदायीन हमला किया था।
|