केंद्र सरकार ने श्रीलंका संकट पर मंगलवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक
Last Updated 19 Jul 2022 09:42:20 AM IST
केंद्र सरकार ने श्रीलंका संकट पर मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसकी जानकारी विदेश मंत्री एस. जयशंकर देंगे। भारत ने कहा है कि वह श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा है।
![]() विदेश मंत्री एस. जयशंकर |
भारतीय विदेश मंत्रालय ने हाल ही में कहा था कि वह श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा रहेगा। वह लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीकों के माध्यम से चल रहे संकट के शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में है।
भारत ईंधन और राशन आपूर्ति के साथ श्रीलंका की मदद करता रहा है। पिछले हफ्ते, एमईए ने कहा कि भारत ने श्रीलंका को मदद के लिए 3.8 अरब डॉलर देने का वादा किया था।
श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने सोमवार से देशव्यापी आपातकाल की घोषणा की।
| Tweet![]() |