संसद में महिलाओं की कम भागीदारी पर चिंता
Last Updated 27 Mar 2022 05:38:42 AM IST
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) सुशील चंद्रा ने संसद में महिलाओं के कम प्रतिनिधित्व को लेकर शनिवार को निराशा जताई।
![]() संसद में महिलाओं की कम भागीदारी पर चिंता |
साथ ही उन्होंने हाल के वर्षो में महिलाओं के बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए आगे आने की ओर भी इशारा किया।
‘संसद रत्न’ पुरस्कार देने के लिए यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंद्रा ने कहा कि पहली लोकसभा में 15 महिला सांसद थीं और 17वीं लोकसभा में 78 महिला सांसद हैं।
उन्होंने कहा, ‘लेकिन प्रगति अभी भी धीमी है.. यह सच है, संसद को बहुत समावेशी होना चाहिए।’
चंद्रा ने बताया कि स्थानीय निकायों में संविधान महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण की गारंटी देता है।
उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर की कई महिला नेताओं ने अपने नेतृत्व गुणों का प्रदर्शन किया है और वे अपने समुदायों में स्पष्ट परिवर्तन लाई हैं।
| Tweet![]() |