जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकियों ने स्थानीय नागरिक को मारी गोली
Last Updated 21 Mar 2022 08:41:53 PM IST
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सोमवार को आतंकवादियों ने एक नागरिक को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
![]() आतंकियों ने स्थानीय नागरिक को मारी गोली |
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने बडगाम के गोटपोरा गांव में तजमुल मोहिउद्दीन राथर पर गोलीबारी की।
एक सूत्र ने कहा, "घायल हालत में नागरिक को अस्पताल ले जाया गया है। तलाशी के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।"
| Tweet![]() |